फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested with lakhs of liquor and cannabis

लाखों की शराब और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with lakhs of liquor and cannabis
तहबरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तहबरपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोफीपुर गांव के पास लाखों रुपये मूल्य की शराब, गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। यह दोनों कार में पूरा माल भरकर उसकी सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि नकली शराब बनाकर सरकारी देशी शराब के ठेकों पर सप्लाई करते हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सुनील यादव पुत्र बाबूराम सरायमीर थाने के कोठिया गांव और इंद्रेश यादव पुत्र रामदरश निजामाबाद थाने के बुद्धसेनपुर गांव का है। मुखबिर की सूचना पर सोफीपुर गांव के पास से चेकिंग के दौरान इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों कार में सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर अंदर से 26 किलो पांच सौ ग्राम गांजा, 11 पेटी देशी शराब जिसमें कुल 495 शीशी भरी हुई थी। सौ लीटर देशी शराब, नकली स्टीकर, रैपर, 897 ढक्कन, डेढ़ किलो यूरिया, पांच सौ ग्राम नौशादर, इलेक्ट्रानिक वेटिंग मशीन आदि बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग अपने यहां नकली शराब तैयार कर उस पर असली शराब का लेबल लगाकर सरकारी ठेकों पर सप्लाई करते हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। इनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed