फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested with 1.5 million heroin and two kilos of hemp

सवा लाख की हेरोइन व दो किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 1.5 million heroin and two kilos of hemp
जीयनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर शाम सवा लाख कीमत की हेरोइन व दो किलो गांजा के साथ महिला समेत दो लोगों को पकड़ा। पकड़ी गई महिला सफाई कर्मचारी है। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली पुलिस गुरुवार को वांछितों की तलाश कर वापस लौट रही थी। टीम अभी रजादेपुर चौराहे पर ही पहुंची थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनरायन अपने किराना की दुकान से मादक पदार्थो की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम चौराहे पर ही अपने वाहन छोड़ कर पैदल ही शिवनरायन की दुकान पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग दुकान से भागे। इसके बाद पुलिस ने दुकान के पास बाहर बैठे एक दिव्यांग को पकड़ लिया। वहीं दुकान के अंदर से एक महिला प्लास्टिक की थैली लेकर भागने लगी। जिस पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पूछताछ में दिव्यांग ने अपना नाम शिवनरायन निवासी बनावे थाना रौनापार बताया। वहीं महिला ने अपना नाम शीला पत्नी प्रदीप निवासी बड़ागांव पूनापार थाना कोतवाली जीयनपुर बताया। शिवराम के पास से पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन बरामद किया, जिसकी कीमत सवा लाख बतायी जा रही है। वहीं महिला के पास से 2.200 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed