फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested making extortion in the name of providing PM house

पीएम आवास दिलाने के नाम पर वसूली कर रहे दो धराए, दो फरार

Mon, 21 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two arrested making extortion in the name of providing PM house
अजमतगढ के नरहन जांच करते पकड़े गये फर्जी अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
फोलाटघाट। अजमतगढ़ विकासखंड के नरहन और जमीन बेलसर गांव में चार लोग आवास की जांच करने पहुंचे। जब उन्होंने लोगों से आवास दिलाने के नाम पर पैसा मांगा तो शक होने पर ग्रामीणों ने उनमें से दो को पकड़ लिया जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। पीटने के बाद यूपी 100 को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को चार लोग आजमगढ़ विकास खंड के नरहन गांव की दलित बस्ती में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि वे आवास की जांच के लिए आए हैं। जिन लोगों को आवास नहीं मिला है उन्हें आवास दिया जाएग लेकिन जिन लोगों ने पैसा लेकर आवास को नहीं बनवाया है उनके खिलाफ वह रिपोर्ट देंगे और कार्रवाई होगी। नरहन में धर्मावती देवी, अतवरिया, बसंती, प्रियंका, बिंदूमती, रमावती, रामदुलारे, रीना और शारदा के घर पहुंचे। इसके बाद वह जमीन बेलसर गांव की दलित बस्ती में पहुंचे। जहां माया, आशा, संजय, रीमा, कौशल्या, संजना और विद्या के आवासों की जांच की। गांव में जो लोग आवास से वंचित थे उन्हें आवास दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करने लगे। बस्ती के लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान रामजी यादव को दी। ग्राम प्रधान कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और उन लोगों से पूछताछ शुरू की। शक होने पर ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया जबकि दो लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो अधिकारियों ने किसी को जांच के लिए भेजे जाने से इंकार कर दिया। ग्रामीण दोनों पीटने के बाद साथ लेकर ब्लाक पर पहुंच गए और यूपी 100 को फोन कर बुलाया और उनके हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले कुछ लोग आए थे और आवास दिलाने के नाम पर दयानंद से 6000, त्रिभुवन से 6000, श्यामलाल से 8000, और राधिका से 6000 रुपये वसूले। पकड़े गए लोगों में मुबारकपुर सरैया निवासी योगेंद्र कुमार सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह और नूरपुर सराय निवासी सोनू कुमार पुत्र रमेश कुमार है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ बाबू राम पाल ने बताया कि प्रधान से हमारी बात हुई थी यह गलत लोग थे। क्योंकि अगर कोई जांच के लिए आता तो उच्चाधिकारियों के माध्यम से आता। यह पुलिस का मामला है पुलिस मुकदमा दर्ज करे। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विमलेश मौर्य ने कहा कि जिसने पैसा दे कि जिसने पैसा दिया है या बीडियो तहरीर दें तब मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अजमतगढ के नरहन जांच करते पकड़े गये फर्जी अधिकारी।

अजमतगढ के नरहन जांच करते पकड़े गये फर्जी अधिकारी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed