फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested including prize money of 25 thousand, one absconding

25 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 18 Feb 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including prize money of 25 thousand, one absconding
आजमगढ़। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान 25 हजार के इनामी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश डी-71 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। आरोप है कि गैंग के सदस्य एटीएम क्लोनिंग कर दूसरे के खाते से रुपये निकालने का काम करते हैं। इनके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

एसओ बिलरियागंज पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को देर रात निर्माणाधीन हाइवे के पास सियरहा बार्डर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने टार्च दिखा कर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार वाहन मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच बाइक पलट गई और तीनों गिर पड़े। पुलिस ने तत्काल उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक अन्य बाइक लेकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम अमलेश गौतम निवासी भादो थाना दीदारगंज व विशाल गौतम निवासी सिवारा थाना दीदारगंज बताया। भागने वाले बदमाश का नाम रामविलास निवासी सुरहन थाना दीदारगंज बताया गया। तलाशी लेने पर अमलेश के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया। एसओ ने बताया कि अमलेश डी-71 गैंग का सक्रिय सदस्य है। उस पर पूर्व में एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। सोमवार की रात दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान अमलेश भाग निकला था। इसका साथी नवीन गौतम मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हो गया था। अमलेश पर जिले के विभिन्न थानों में 11 व विशाल पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed