फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested in encounter in Azamgarh and one escaped

आजमगढ़ में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 15 May 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in encounter in Azamgarh and one escaped
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना पुलिस ने उबारपुर क्रेसर प्लांट के पास से मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने दो बाइक भी बरामद किया है। पुलिस ने दो दिन पूर्व उबारपुर मोड़ के पास हुई बाइक व नकदी लूट का खुलासा किया।
विज्ञापन

हरईरामपुर गांव निवासी रविकांत सरोज ने 12 मई को थाने पर तहरीर दिया कि वह अपनी बहन को छोड़ कर घर लौट रहा था। इसी दौरान उबारपुर मोड़ के पास ही एक बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक, मोबाइल व जेब में रखे 1100 रुपये नकद छीन लिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस अनावरण की कवायद में जुट गई। पुलिस लूटेरों की तलाश में सुरागकसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश उबारपुर मोड़ की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस उबारपुर क्रसर प्लांट के पास पहुंच गई। दो बाइक से तीन व्यक्ति आते दिखायी दिए। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सन्नी यादव व अजीत यादव मसीरपुर थाना कोतवाली देवगांव बताया। फरार साथी का नाम सोनू यादव निवासी मसीरपुर बताया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो बाइक, तमंचा, कारतूस व माबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed