फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two and a half people are ill after drinking contaminated water of Nagar Panchayat

नगर पंचायत का दूषित पानी पीकर ढाई सौ लोग बीमार

Tue, 20 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two and a half people are ill after drinking contaminated water of Nagar Panchayat
नगर पंचायत अतरौलिया में दूषित पानी से बीमार मरीज अस्तपाल में भर्ती। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। गर्मी का मौसम वैसे ही संक्रामक बीमारियों को दस्तक देने वाला मौसम होता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। इसके बाद भी नगर पंचायत अतरौलिया प्रशासन एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई कर रहा है। जिसे पी कर वर्तमान में ढाई सौ के लगभग लोग बीमार हो चुके है, जिसमें से सैकड़ों का विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिम्मेदार ओआरएस व क्लोरिन की गोली बांट कर अपने जिम्मेदारियों की इतिश्री कर मूकदर्शक बने बैठे है। जबकि नगर के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचातय अतरौलिया में पानी की सप्लाई पाइप लाइन के माध्यम से की जाती है। बीते एक सप्ताह से नगर पंचायत के पाइप लाइन से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी में छोटे-छोटे कीड़े आ रहे है। इसकी सूचना नगर पंचायत के ईओ को दी गई तो उन्होंने ब्लचिंग न पड़ा होने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर लिया। दूषित पानी पीने से नगर पंचायत के ढाई सौ से अधिक लोग वर्तमान में बीमार है और विभिन्न अस्पतालों व प्राइवेट डॉक्टरों से अपना इलाज करा रहे है। डायरिया के शिकार 18 वर्ष से कम उम्र के लोग ही ज्यादा है। कस्बे में जिनके भी यहां नगर पंचायत का सप्लाई वाला पानी पीया जाता है, उन्हीं घरों में बीमारी भी ज्यादा मिल रही है। जिस घर के लोग स्वयं के बोरिंग आदि का पानी पीते है वहां कोई बीमार नहीं है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के ईओ संपूर्णानंद तिवारी को कई दिन पूर्व ही दूषित पानी के सप्लाई की सूचना दी गई लेकिन उनके द्वारा कोई कवायद नहीं की गई और कहा गया कि ब्लीचिंग नहीं पड़ी है, संभवत: इसके चलते दूषित पानी आ रहा है। ईओ के इस बयान पर भी लोग आक्रोशित है। लोगों का कहा है कि जानकारी के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने लापरवाही किया, जिसके चलते आज ढाई सौ से अधिक लोग बीमार है।
विज्ञापन

दर्जन भर से अधिक लोगों की हालत है गंभीर
अतरौलिया। दूषित पानी पीने से ढाई सौ से अधिक लोग बीमार है तो इनमें शामिल मनीष सोनी, विजय गुप्ता, रेनु, अजय, परी, रमअचल, अमृत लाल, संगम सोनी, श्रवण, चंदन, करन, प्रिया, सिद्धि आदि की हालत गंभीर भी बतायी जा रही है। उल्टी व दस्त से लोग परेशान है और स्वास्थ्य महकमा से लेकर नगर पंचायत प्रशासन हवा-हवाई कवायद में ही जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में दिख रहे काले-पीले कीड़े
अतरौलिया। कस्बे में नगर पंचायत द्वारा जो पानी की सप्लाई की जा रही है। उसमें काले व पीले रंग के कीड़े तैरते नजर आ रहे है। पाइप लाइन में कई जगहों पर लिकेज है, जिसे ठीक नहीं कराया गया है। जिसके चलते नाली-नाले आदि का गंदा पानी पाइप लाइन में आ जाता है और सप्लाई के दौरान वहीं पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।

दूषित पानी के सप्लाई की सूचना मिली है। तत्काल पानी की सप्लाई बंद करा कर पानी की जांच कराई जाएगी और शुद्ध पानी की सप्लाई जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं प्रभावित लोगों में क्लोरिन की गोली, ओआरएस का पैकेट आदि वितरित किया जा रहा है।
अरविंद सिंह, एसडीएम, बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed