फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two advocates nominated post of Central Bar President

Azamgarh News: सेंट्रल बार अध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two advocates nominated post of Central Bar President
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी 2024-25 के लिए बुधवार को विभिन्न अधिवक्ताओं ने संघ के सभागार में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद आगामी 30 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश राय, नरेंद्र सिंह, मंत्री पद के लिए शेषमणि तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एजाज आलम, उपाध्यक्ष के लिए नागेंद्र प्रसाद मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अभिषेक कुमार राय, उपमंत्री प्रशासन के लिए आशीष कुमार अस्थाना, उपमंत्री प्रकाशन के लिए योगेश सिंह और जर्नादन राय, उपमंत्री पुस्तकालय के लिए विन्ध्येश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष के लिए ओम प्रकाश और कमलेश कुमार मिश्र ने नामांकन किया। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अनिल कुमार सिंह, जनार्दन राय, अनीस अहमद, अजय कुमार सिंह, सोहन राम यादव, हरिनाथ पांडेय, संजय कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए ईश्चरचंद व विवेक तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष राजाराम यादव, तारकेश्वर मिश्र, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, राजबहादुर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed