फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused arrested in historysheeter's murder

हिस्ट्रीशीटर की हत्या में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in historysheeter's murder
मेंहनगर। मालपार गांव में 25 दिसंबर को हिस्ट्रीशीटर चचेरे भाई अवधेश यादव की हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार की सुबह जयनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर गांव के ट्यूबवेल पर छिपाकर रखी गई घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण पुरानी रंजिश है। पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सतीश यादव उर्फ लालू पुत्र स्व. मारकंडेय और अनिल यादव पुत्र सुभाष यादव है। दोनों मेंहनगर थाने के मालपार गांव के हैं। एसपी सिटी के मुताबिक मालपार गांव निवासी मारकंडेय यादव की 2008 में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसकी लाश पोखरे से पाई गई थी। इस मामले में थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज थी। जबकि मारकंडेय के बेटे सतीश ने अपने पिता की मौत के लिए चचेरे भाई अवधेश पुत्र दशरथ को जिम्मेदार ठहराया था। अवधेश थाने का हिस्ट्रीशीटर था। एसपी सिटी ने बताया कि उसी रंजिश में सतीश आदि अवधेश से बदला लेना चाहते थे। 25 दिसंबर को दिन में करीब 11 बजे अवधेश अपने चचेरे भाई के घर सिमेंट शीट उठा रहा था तभी सतीश आदि पहुंचे और ताबड़तोड़ सात गोली मारकर अवधेश की हत्या कर दी। इस मामले में अवधेश की पत्नी गीता देवी ने तहरीर देकर सतीश, अनिल सहित चार लोगों को नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जयनगर पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर सतीश के ट्यूबवेल से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई जिसे छिपाकर रखा गया था। एसपीसिटी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed