फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused arrested for fraud by preparing fake documents

Azamgarh News: फर्जी कागज तैयार करर धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for fraud by preparing fake documents
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को कुशमुलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी तेजप्रताप सिंह तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव व रामरूप मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौती गांव का निवासी है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौती गांव की प्रधान गीता पत्नी रामसरन वर्मा ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि ग्राम पंचायत करौती में ग्राम सभा के साथ तमाम सहखातेदारन है। जिसमें पंचदेव निवासी कुढ़ापार थाना मेंहनगर व राजेश निवासी करौती के द्वारा फर्जी व जालसाजी दस्तावेज के सहारे धारा 80 में धोखाधडी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किया। जिसमें पेट्रोल पंप बनाने की नियत से भूमिधर में रामरूप जो जिला कारागार में बंद था उसकी मिली भगत से उपजिलाधिकारी न्यायालय में रामरूप के नाम से कृषक से अकृषक करने के लिए दावा दाखिल किया। जिसमे भूमिधर के नाम स्थान पर पंचदेव द्वारा हस्ताक्षर बनाया गया व कृषक की भूमि पर भूमिधर के बजाय राजेश का फोटो लगाया गया है। इसके बाद सह खातेदारान में सहमति शपथ पत्र में मृतक चिंता देवी पत्नी हरिचरन, मृतक सतीश पुत्र का लगाया गया। साथ ही फर्जी हस्ताक्षर के शपथ पत्र अनिल व सोनी देवी का लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर साजिशन लाभ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed