फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accountants caught red handed taking bribe

Azamgarh News: घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो लेखपाल

Fri, 29 Sep 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two accountants caught red handed taking bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सगड़ी। स्थानीय तहसील परिसर में एंटी करप्शन की टीम ने दो लेखपालों को भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। एक साथ दो लेखपालों के पकड़े जाने से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। टीम दोनों को लेकर तत्काल जीयनपुर कोतवाली पहुंच गई। जहां काफी संख्या में लेखपाल भी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
महराजगंज थाना अंतर्गत देवारा जदीद गांव निवासिनी चंदा पत्नी प्रमोद ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए तहसील पर आवेदन किया था। पैमाइश करने के नाम पर लेखपाल यादवेंद्र यादव द्वारा उससे पैसों की मांग की जा रही थी। पांच हजार रुपये लेखपाल मांग रहे थे। जिस पर चंदा ने एंटी करप्शन टीम वाराणसी से संपर्क किया। टीम ने प्लानिंग की और फिर शुक्रवार को जिले में पहुंच कर स्थानीय टीम के साथ संपर्क कर रणनीति को अंतिम रूप देते हुए सगड़ी तहसील पहुंच गई। जहां शिकायतकर्ता चंदा ने लेखपाल यादवेंद्र यादव को पैसा दिया। इसी दौरान पैसा जमीन पर गिर गया। जिसे यादवेंद्र के साथ मौजूद लेखपाल रमायन भारद्वाज ने उठा लिया। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। लेखपालाें को घूस लेते पकड़े जाने की जानकारी होते ही पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टीम दोनों लेखपालों को अपने वाहनों में बैठाकर जीयनपुर कोतवाली लेकर चली गई। जिस पर साथी लेखपाल भी कोतवाली पहुंच गए और लेखपाल रमायन भारद्वाज को निर्दोष बताते हुए छोड़े जाने की मांग करने लगे। वहीं एंटी करप्शन टीम जीयनपुर कोतवाली में जरूरी लिखापढ़ी करने के बाद दोनों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

टीम में निरीक्षक श्यामबाबू प्रभारी आजमगढ़, राकेश बहादुर सिंह प्रभारी वाराणसी के अलावा मुख्य आरक्षी नंदलाल शर्मा, कौशल राय, आरक्षी आशीष शुक्ला, मुकेश कुमार पटेल, आनंद कुमार, अश्वनी कुमार व जितेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed