फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   TTE will be able to check tickets by scanning QR code

क्यूआर कोड स्कैन कर टीटीई जांच सकेंगे टिकट

Sun, 11 Oct 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
TTE will be able to check tickets by scanning QR code
आजमगढ़। अब रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चल टिकट परीक्षक (टीटीई) को रेल टिकट हाथ में लेकर जांचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना छुए ही एप के जरिए बार कोड स्कैन कर टिकट जांच सकेंगे। आरक्षित टिकटों की कांटेक्ट लेस जांच के लिए सेंटर फॉर रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने क्षेत्रीय रेलवे के लिए एक एप्लीकेशन विकसित किया है। इससे क्यूआर कोड के माध्यम से पीआरएस टिकट का सारा विवरण मोबाइल पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि आरक्षित टिकटों की जांच की यह प्रणाली अत्यंत आधुनिक होने के साथ ही वर्तमान में कोरोना से बचने का बहुत ही प्रभावी तरीका भी है। क्यूआर कोड स्कैनर को फ्री एप, गूगल प्ले स्टोर या आईओएस प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एचएचटी भी क्यूआर कोड को स्कैन करने में सक्षम है जिसके माध्यम से यात्री के पीएनआर का सारा विवरण टीटीई को उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन

--
मोबाइल ब्राउजर पर दिखने लगेगा क्यूआर कोड
आरक्षित टिकट बुक होने के बाद क्यूआर कोड का यूआरएल लिंक को एसएमएस के जरिए यात्रियों के मोबाइल नंबर पर आ रहा है। स्टेशन पर प्रवेश करते समय अथवा टिकट चेकिंग के समय यात्रियों को एसएमएस में उपलब्ध क्यूआर कोड के यूआरएल पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही यात्री के मोबाइल ब्राउजर पर क्यूआर कोड दिखने लगेगा। टीटीई यात्री के मोबाइल पर दिख रहे इस कोड को अपने मोबाइल से, जिसमें क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा हो, उससे स्कैन कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed