फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck stuck in pit, one km long jam

गड्ढे में फंसकर ट्रक खराब, लगा एक किमी का लंबा जाम

Fri, 08 Jan 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck in pit, one km long jam
दीदारगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर गड्ढे में वाहन के फंस जाने से लगा लम्बा जाम। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। दीदारगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गड्ढे में फंसकर ट्रक खराब हो गया। ट्रक खराब होने से करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम में फंसे लोग करीब पांच घंटे तक परेशान रहे। लोग स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

दीदारगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिसमें आए दिन वाहन फंसकर खराब हो जाते हैं। शुक्रवार को भी यही हुआ। सुबह के समय करीब नौ बजे गड्ढे में फंस कर ट्रक की कमानी टूट गई। जिसके चलते माहुल रोड पर जाम लग गया। जिसके चलते अंबारी चौक पर भी जाम लगा रहा। अंबारी चौक से लेकर माहुल रोड, फूलपुर रोड, शाहगंज रोड एवं दीदारगंज रोड पर लगभग एक किमी का जाम लग गया। करीब पांच घंटे तक लोग जाम में जूझते नजर आए। अंबारी पुलिस ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत से जाम को खुलवाया। क्षेत्र के प्रधान डॉ. सुभाष यादव, प्रधान सजंय यादव, गोकुल नंदन बिंद, राकेश यादव व शैलेश माली आदि ने उच्चधिकारियों ने तत्काल स्थायी निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed