फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck overturns, dead body pressed under truck overnight

ट्रक पलटा, रात भर ट्रक के नीचे दबा रहा शव

Fri, 19 Jun 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns, dead body pressed under truck overnight
जहानागंज। जहानागंज-सठियांव मार्ग पर महुआ बाजार के पास बालू लदा ट्रक बृहस्पतिवार देर रात पलट गया। इसमें साइकिल सवार की दबकर मौत हो गई, लेकिन किसी को पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने किसी तरीके से ड्राइवर को निकाला तो वो फरार हो गया। सुबह लोगों को अहसास हुआ कि नीचे कुछ दबा है। शुक्रवार सुबह जेसीबी की सहायता से ट्रक के नीचे दबे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मृतक लाल बहादुर चौहान पुत्र राम अवध चौहान सिही राऊतम की रहने वाला था। वो बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब साइकिल से कहीं जा रहा था। ट्रक के बाईं तरफ पलटने से वह ट्रक के नीचे दब गई। रात में दिखाई नहीं देने से किसी को पता नहीं चला कि कोई नीचे दबा है। ड्राइवर भी फरार हो गया। किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सुबह लोगों को किसी के नीचे दबे होने का अहसास हुआ। इसके बाद जेसीबी बुलाकर ट्रक सीधा कराया गया और शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed