फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck collides with bike, youth dies

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 10 Dec 2020 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, youth dies
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज के पास बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना के सेहदा गांव निवासी 27 वर्षीय विजय पुत्र रामबुझ शहर के मुख्य चौक क्षेत्र स्थित किसी कपड़े की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता था। रोज की भांति बुधवार को भी वह दुकान बंद होने पर बाइक से घर वापस लौट रहा था। अभी वह अनवरगंज बाजार में ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। इस हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा। इस बीच सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी दो बहनें भी हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed