आजमगढ़: खड़ी पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, आग से कई पेटी शराब जली
पिकअप चालक शराब लेकर सोनभद्र जा रहा था। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हादसा बरदह थाना क्षेत्र के चौकी मोढ़ ढाबा के पास हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के चौकी मोड़ ढाबा पर खड़ी पिकअप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप में आग लग गई। जिससे पिकअप पर लदी कई पेटी अंग्रेजी शराब जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुर्घटना करने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
पुलिस के अनुसार, अंग्रेजी शराब की साढ़े तीन सौ पेटी शराब लादकर एक पिकअप चालक सोनभद्र जा रहा था। रात में पिकअप चालक हीरालाल प्रजापति पुत्र पंचम निवासी (जौनपुर) बरदह थाना क्षेत्र के चौकी मोड़ ढाबा पर पिकअप सड़क किनारे खड़ी कर चाय पीने लगा।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि शराब लदी पिकअप में आग लग गई। जिसमें कई पेटी अंग्रेजी शराब जल कर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
वहीं घटना की जानकारी होते ही बरदह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना करने वाली ट्रक को पकड़ कर थाने ले गई। शराब लदी पिकअप में आग लगने की जानकारी होने पर आबकारी विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।