फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trouble grew chilly winds and melting

सर्द हवाओं और गलन से बढ़ी मुसीबत

Sat, 10 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Trouble grew chilly winds and melting
सर्द हवाओं और गलन से बढ़ी मुसीबत
जिले में शनिवार को दिन सबसे अधिक ठंड का रहा। दोपहर धूप तो हुई लेकिन गलन में कोई कमी नहीं आई और शाम तक पारा लुढ़ककर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। देर रात पारा 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। दो दिनों से कोहरे में कमी आई है लेकिन गलन बढ़ी है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि सोमवार तक स्कूलों में छुट्टी है। मंगलवार को अगर मौसम खराब रहा तो स्कूलों की छुट्टी की जाएगी या समय बदला जाएगा।
विज्ञापन


जिले में छठे दिन शनिवार को भी ठंड और गलन से लोग परेशान रहे। बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग घरों में दुबके रहे। जिन्हें जरूरी काम था, वहीं सड़कों पर दिखे। वहीं, अलाव की कमी से पीकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान भी कांपते रहे। सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


डिग्री कालेजों और पालिटेक्निक कालेजों में छात्रों की उपस्थिति नहीं के बराबर रही। रोडवेज, रेलवे स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों पर यात्री अलाव की कमी से ठिठुरते रहे। शनिवार को पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। गलन के चलते कम ही लोग बाहर निकलने की हिम्मत जुटा सके। वहीं सुबह हल्की धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार भी काफी प्रभावित हुई और चालक हेडलाइट जलाकर वाहन चलाते हुए देखे गए। ठंड के चलते रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। उधर, बाजारों में गर्म कपड़ों की दूकानों पर खरीदारों अच्छी-खासी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्द हवाओं ने पूरे जनपद को चपेट में ले रखा है। कुछ लोग तो ठंड से अपना बचाव कर ले रहे हैं लेकिन गरीबों की परेशानी काफी बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत अन्य स्थानों पर अलाव न जलने से यात्रियों का हाल बेहाल रहा। सुबह आसमान में धुंध दिखने पर लोगों ने अहसास कर लिया था कि सर्द हवाओं से मुक्ति नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed