फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute to martyrs on Police Memorial Day

Azamgarh News: शहीदों को पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि

Tue, 22 Oct 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyrs on Police Memorial Day
आजमगढ़। पुलिस लाइन में स्मृति स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्तूबर को उन शहीदों की याद में मनाया जाता है, जो अपने कर्तव्य के लिए शहीद हो गए हैं। यह आयोजन उनकी शहादत को याद करने और परिवारों को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने कहा कि यह दिन उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में समर्पित है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए प्राणों की आहुति दी। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन न केवल उन बहादुर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पुलिस का कार्य समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखना है। एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने कहा हमारी पुलिस बल समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमें उनकी बहादुरी को हमेशा याद रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed