फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute paid to martyrs on Kargil Vijay Diwas

Azamgarh News: कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 26 Jul 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs on Kargil Vijay Diwas
आजमगढ। कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न स्थानों पर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रमों में लोगों ने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को याद किया।
विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद्र यादव की देखरेख में राष्ट्र के वीरों को उनके सर्वाेच्च बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंनें कहा कि राष्ट्र के शहीदों को याद कर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना ही उन महान वीर सैनिकों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को सहयुक्त एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. पंकज सिंह, केंद्रीय परीक्षा प्रभारी प्रो. शिल्पा त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत जहानागंज के मवेशी बाजार स्थित शहीद स्थल पर बलिदानी कृष्ण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्क में सहयोगियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह, विजय कुमार सिंह (भक्कू), अखिलेश सिंह, चंद्रभान यादव, गोलू सिंह, गोपाल सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed