फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trials for the selection of the junior girls' football and boxing teams to be held today and tomorrow.

Azamgarh News: जूनियर बालिका फुटबॉल व बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए ट्रायल आज और कल

Wed, 05 Aug 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trials for the selection of the junior girls' football and boxing teams to be held today and tomorrow.
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश फुटबॉल एवं बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय सिराजुद्दीन ने बताया कि जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल पांच तथा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल छह को सुबह 10 बजे क्षेत्रीय खेल कार्यालय में होगा।
विज्ञापन

चयनित टीम 10 से 18 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय, अमेठी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। वहीं, जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह को तथा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल सात को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी 10 से 13 अगस्त तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। फुटबॉल चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगी, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच हो।
बॉक्सिंग के लिए जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाईस्कूल प्रमाणपत्र अथवा नगर निगम द्वारा जारी प्रमाणपत्र) की सत्यापित छायाप्रति संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर लानी होगी।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल में केवल संबंधित जिले की खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed