फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transport Minister in action mode on Unnao accident Campaign launched the road 10 buses and car seized

उन्नाव हादसे पर एक्शन मोड में परिवहन मंत्री: सड़क पर चलाया अभियान, 10 बसें और एक कार को कराया सीज; हड़कंप

Thu, 11 Jul 2024 10:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:49 PM IST
सार

Azamgarh News:आजमगढ़ में वाहनों के खिलाफ चले अभियान के बाद मालिकों में हड़कंप मच गया। परिवहन मंत्री को जांच करते देख सभी के पसीने छूटने लगे। त्वरित तौर पर कागज नहीं दिखाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उन्हें कागज और नियम के तहत सड़क पर चलने की हिदायत दी गई।

विज्ञापन
Transport Minister in action mode on Unnao accident Campaign launched the road 10 buses and car seized
वाहनों की जांच करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव में हुई घटना को लेकर परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भंवरनाथ में खड़े होकर परिवहन विभाग और पुलिस के सहयोग से 10 बसों व एक अर्टिगा को पकड़वा कर कंधरापुर थाने भेजा। जहां सभी गाड़ियों को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह बिहार से दिल्ली जा रही निजी बस ने दूध के टैंकर में टक्कर मार दी। इस घटना में 18 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में गुरुवार की सुबह भ्रमण पर निकले प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भंवरनाथ चौराहे पर अनगिनत वाहनों को खड़े देखा। उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस टीम के साथ इन निजी बसों की जांच और धर पकड़ शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान उनके द्वारा कुल 11 वाहनों को पकड़कर कंधरापुर थाने भेजा गया, जिसमें 10 बस और एक अर्टिगा कार शामिल रही। परिवहन मंत्री द्वारा पकड़ी गई गाड़ियों को कंधरापुर थाने पहुंचकर सीज कराया गया। इस कार्रवाई से निजी वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

गाड़ी मालिकों द्वारा इस कार्रवाई के शुरू होने पर भंवरनाथ पहुंचने वाली अन्य गाड़ियों के चालकों को फोन कर रास्ते में ही कहीं गाड़ी को रोकने के निर्देश दिए जाने लगे।

बोले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
इन लोगों के द्वारा रॉन्ग साइड में गाड़ियों को खड़ा किया गया था। दूसरे प्रदेशों के नंबर लगी गाड़ियों को यहां से चलाया जा रहा है। न तो इनका फिटनेस है और ना ही इंश्योरेंस है। यह लोग बिना परमिशन के ही यहां से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली तक सवारियों को बिना परमिट के ही ढ़ोया जाता है। ऐसी गाड़ियों को आज परिवहन विभाग के साथ मिलकर सीज किया गया है। अक्सर जगह-जगह दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसे देखते हुए आज यह कार्रवाई की गई है।

बोले अधिकारी
शासन की तरफ से निर्देश मिले थे। जो गाड़ियां रोड़ पर चल रही हैं उनकी जांच की जाए। जिसमें यह निर्देश था कि अगर कोई परमिट की शर्तों को उल्लंघन कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर किसी गाड़ी का फिटनेस फेल है तो गाड़ी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। जिसके तहत आज कार्रवाई की गई है। हमारा यह अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा। - आरएन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed