{"_id":"5967cca74f1c1bf0318b478a","slug":"transport-departmentshow-on-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग पर बारिश की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग पर बारिश की नजर
azamgarh
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
पानी से भीगा कंप्यूटर टेबल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों से जारी झमाझम बारिश ने परिवहन विभाग में कार्य करने वाले कर्मियों की मुसीबत को बढ़ा दी है। जर्जर हो चुकी बिल्डिंग से पानी टपक रहा है। करंट लगने के डर से कर्मचारी कंप्यूटर में कार्य करने से कतरा रहे हैं।
विगत कई सालों से परिवहन विभाग के कार्यालय की जमीन के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन अभी तक जमीन नहीं उपलब्ध हो सकी है। जिसके कारण जर्जर भवन में बैठकर कार्य करने को कर्मचारी मजबूर हैं। विगत तीन दिनों में हुई बारिश ने कर्मचारियों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है।
कार्यालय के कमरों में बारिश का पानी घुस गया है। कर्मचारी जहां काम करते हैं वहां पानी टपक रहा है। जिसके कारण कर्मचारी कंप्यूटर पर काम करने से बच रहे हैं। क्योंकि उन्हें करेंट लगने का डर सता रहा है। वहीं दूसरी तरफ भवन में जगह की कमी के कारण भवन की छत पर रखे अभिलेख बारिश के पानी से भीग पूरी तरह से नष्ट हो गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बीके पांडेय ने कहा कि कार्यालय के लिए जमीन तलाशी जा रही है लेकिन मिल नहीं पा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी से बात हुई है।