फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   transformers burnt in Azamgarh People suffering from heat temperature increase Western wind is troubling

आजमगढ़ में 45 ट्रांसफॉर्मर जले: दो दिनों से गर्मी झेल रहे लोग, 41 के पार पहुंचा पारा; पछुआ हवा ने किया तंग

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
सार

Weather News: यूपी के आजमगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है। तापमान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ, बिजली पर भी लोड बढ़ रहा है। इस कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। लोगों को गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
transformers burnt in Azamgarh People suffering from heat temperature increase Western wind is troubling
आजमगढ़ में भीषण गर्मी से लोग परेशान। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Azamgarh Weather: दो दिनों से बढ़े तापमान का असर अब ट्रांसफॉर्मरों पर भी दिखने लगा है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर जलने लगे हैं। अधिशासी अभियंता वर्कशॉप ने बताया कि दो दिनों में 45 ट्रांसफॉर्मर के जल गए। इसमें सबसे ज्यादा 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर हैं। इधर दो दिन दिनों से गर्म तेज पछुआ हवा के साथ धूप से लोग बेहाल हो रहे हैं। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन


जिले में प्रतिदिन 455 मेगावाट से अधिक बिजली खर्च हो रही है। लोग घरों में कूलर, एसी, पंखा, फ्रिज का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं। इससे ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ने लगा है। अधिशासी अभियंता वर्कशॉप ने बताया कि विभाग में बीते दो दिनों में 45 ट्रांसफॉर्मर जले हैं। 
विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। विभाग के वर्कशॉप में 25 ट्रांसफॉर्मर ही प्रतिदिन तैयार किए जा रहे हैं। 23 अप्रैल तक ओवरलोड से 215 ट्रांसफॉर्मर जल गए। वहीं गर्मी को देखते हुए वर्कशॉप में मैन पॉवर नहीं बढ़ाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलबिलाए लोग

अभी तो गनीमत है आगे और तापमान बढ़ेगा। अगर विभाग ने गर्मी से निपटने के लिए अपनी तैयारी और अच्छी नहीं की तो आने वाले दिनों में लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि मई और जून में ट्रांसफॉर्मरों के जलने का औसत प्रतिदिन लगभग 50 से 60 पर पहुंच जाता है।

ट्रांसफॉर्मर बदलने को नौ वाहन ही मौजूद: जिले के छह वितरण खंडों में विभिन्न भार के 40 हजार ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। सबसे अधिक 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर हैं। ओवरलोड से यही अधिक जल भी रहे हैं। जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए विभाग के पास परिवहन सुविधा के रूप में नौ वाहन ही मौजूद हैं। वाहनों की संख्या अभी तक बढ़ाई नहीं जा सकी है। अगर वाहनों की संख्या बढ़ाई नहीं गई तो आगे काफी परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed