{"_id":"634af960b46714724112490c","slug":"trainee-constable-missing-from-police-line-premises-azamgarh-news-vns6792356176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन परिसर से ट्रेनी कांस्टेबल लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन परिसर से ट्रेनी कांस्टेबल लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पुलिस लाइन परिसर से एक ट्रेनी कांस्टेबल के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर देवरिया से आए परिवारीजनों ने उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की । भाई का आरोप है कि कुछ रिश्तेदारों से पुरानी रंजिश चल रही है। उनके द्वारा धमकी भी दी गई थी। फिलहाल पुलिस लोकेशन को ट्रेस कर ट्रेनी कांस्टेबल का पता लगाने में जुटी हुई है।
देवरिया जिले के खेरिया गांव निवासी विशाल कुमार यादव (21) पुलिस लाइन परिसर के बैरक में कांस्टेबल के पद के लिए 19 जुलाई से ट्रेनिंग कर रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे देवरिया उनके घर यहां के किसी अधिकारी ने फोन किया कि विशाल घर तो नहीं गया है। इस बात की जानकारी मिलने पर बड़े भाई सत्य प्रकाश यादव किसी अनहोनी की आशंका में तत्काल मोटरसाइकिल से करीब साढ़े दस बजे पुलिस लाइन पहुंच गए।उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे फोन से बात हुई थी। इसके बाद से उसका फोन स्विच आफ बता रहा है। कहा कि दो दिन पहले विशाल ने बताया था कि कुछ रिश्तेदार जिनसे पुरानी रंजिश चल रही वे लोग बैरक तक आए थे और धमकी दी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लापता कांस्टेबल की तलाश में जुट गई है। पुलिस लाइन परिसर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। वहीं स्वजन किसी अनहोनी की आशका से परेशान हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एक जवान लापता है। उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।