{"_id":"68e9458b25491dd8c30d867c","slug":"trailer-smashes-kiosk-and-boundary-wall-driver-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-138948-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ट्रेलर ने तोड़ी गुमटी व बाउंड्रीवॉल, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ट्रेलर ने तोड़ी गुमटी व बाउंड्रीवॉल, चालक घायल
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए गुमटी को पार कर एक मकान की बाउंड्रीवॉल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जौनपुर रेफर किया गया।
जानकारी मुताबिक देवरिया निवासी राम प्रवीण (32) टेलर चलाता है। वह बृहस्पतिवार को टेलर लेकर आजमगढ़ से बनारस की ओर जा रहा था। जिवली मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को लांघते हुए इंजीनियर बेचन मिश्रा के मकान की बाउंड्रीवॉल में जा घुसा।
हादसे के दौरान टेलर ने सड़क किनारे सुरेश प्रजापति की चाय की दुकान को भी तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को सिर और हाथ में चोट आई है तथा उसका इलाज जौनपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र में चल रहा है। वाहन मालिक को सूचना देकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।