फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tragic Road accident in Azamgarh three people killed and 8 injured after Pickup rammed into auto

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार के ऑटो में पिकअप ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Fri, 20 May 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 06:35 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tragic Road accident in Azamgarh three people killed and 8 injured after Pickup rammed into auto
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के ऊदपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर एक बजे बेकाबू पिकअप से सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। ऑटो सवार लोग वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। सरायमीर थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी श्याम बहादुर की भांजी की गुरुवार को शादी थी।

विज्ञापन


उसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मैगना डेहरी गांव गए थे। वैवाहिक समारोह संपन्न हो जाने के बाद सभी शुक्रवार को लौट रहे थे। ऑटो में चालक के अलावा 10 लोग सवार थे। ऊदपुर गांव के पास किसी काम के चलते चालक ऑटो सड़क किनारे खड़ी कर उतर गया। इसी दौरान आई तेज रफ्तार डीजे लदी पिकअप से ऑटो में टक्कर लग गई।
विज्ञापन


हादसे में ऑटो सवार आलिया (5) पुत्र शिवबहादुर, साहिल (13) पुत्र श्यामबहादुर निवासी मोहिद्दीनपुर थाना सरायमीर और निर्मला (32) निवासी लसड़ा खुर्द थाना बरदह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा प्रियंसी (13) पुत्री विजय बहादुर,  कौशिल्या (45) पत्नी बंसू, बबिता (35) पत्नी मेवालाल, सलोनी (6) पुत्री कालिका, मेवाती (50) पत्नी रामसूरत, सरिता (30) शिवबहादुर, सुमन (40) पत्नी कालिका, विमलेश (42) पत्नी श्यामबहादुर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस ने सभी को फूलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा। घायल बबिता व सलोनी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस पिकअप और उसके चालक की तलाश में जुटी है। ऊदपुर बाजार में लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed