फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tragic accident in Azamgarh Vehicles kept trampling dead body of girl painful story in azamgarh

यूपी में दर्दनाक हादसा: युवती के शव को रौंदते रहे वाहन, सड़क पर फैले चीथड़े; फावड़े-बेलचे से उठाने पड़े टुकड़े

Fri, 21 Jun 2024 12:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद लगातार भारी वाहन शव को कुचलते रहे, जिससे उसके चीथड़े सड़क पर फैल गए। शव को फावड़े और बेलचे से उठाना पड़ा। 

विज्ञापन
Tragic accident in Azamgarh Vehicles kept trampling dead body of girl painful story in azamgarh
मौके पर जुटी भीड़ व छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा मोहम्मदपुर मार्ग पर उमापुरा मोड़ स्थित ईंट-भट्ठे के पास एक बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां-बेटी और बेटा सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बेटे को हल्की चोट आई है।

विज्ञापन


फावड़े और बेलचे से उठाना पड़ा शव
इस दौरान ट्रक की चपेट में आई युवती के शव को सड़क पर ट्रकों के पहिए रौंदते रहे। बार-बार भारी वाहन गुजरने से शव चीथड़ों में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को फावड़े और बेलचों से उठाकर मैजिक में रख कर पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा। 
विज्ञापन


यह है मामला
बरदह थाना क्षेत्र के बऊवांपार गांव निवासी शुभम गोड़ (20) पुत्र रणजीत गुरुवार को अपनी मां अनीता देवी (50) और अपनी बड़ी वहन रीना गौड़ (24) के साथ निजामाबाद के एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रहे था। वह फरिहा मोहम्मदपुर मार्ग पर उमापुरा मोड़ स्थित ईंट-भट्ठे के पास पहुंचा ही था कि पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 20 फीट आगे जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed