फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traffic will be smooth in the city, another bridge will be built on Naroli

शहर में सुगम होगा यातायात, नरौली पर बनेगा एक और पुल

Tue, 01 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Traffic will be smooth in the city, another bridge will be built on Naroli
आजमगढ़। शहर में यातायात सुगम करने के लिए तमसा नदी पर एक और पुल बनेगा। शहर के नरौली से भंवरनाथ तक का बाईपास मार्ग को फोरलेन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ये इसी मार्ग पर वर्तमान नरौली पुल के समानांतर बनाया जाएगा। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद पुराने पुल पर लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-पांच और सेतु निगम की ओर से फोरलेन और पुल का डीपीआर तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है। ये अंतिम दौर में और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के नरौली से लेकर भंवरनाथ तक बाईपास पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। इस पर रोजोना जाम की स्थिति रहती रहती है। वाराणसी से आकर गोरखपुर, फैजाबाद और लखनऊ की ओर से जाने वाले वाहन इसी मार्ग से शहर के बाहर-बाहर निकलते हैं। मार्ग पर कई स्थानों पर अतिक्रमण की भी शिकायत है। भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने इस मामले को विधान परिषद में उठाते हुए अतिक्रमण हटाने और चौड़ीकरण की मांग रखी थी। शासन के पत्र पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को इस मार्ग को वाराणसी-लुंबिनी एनएच-233 तक फोरलेन करने निर्देश दिए थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से इस मार्ग को फोरलेन करने की योजना तैयार की गई थी। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-पांच की ओर से 3.91 किमी लंबे इस मार्ग को फोरलेन करने के लिए लगभग 71 करोड़ का इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। ये अंतिम दौर में हैं और इसे जल्द मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

00000000000000000
नरौली पुल पर जाम से मिले मुक्ति
आजमगढ़। निर्माण-खंड पांच के जेई राहुल रौनियार ने बताया कि उक्त मार्ग को फोरलेन करने के साथ ही इसे नरौली चौराहे से जोड़ा जाएगा। साथ ही नरौली पुल के समानांतर एक नया पुल भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। निर्माण में लगभग 10 से 11 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। दो समानांतर पुल होने से नरौली पुल पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। आगे एक पुल पर जाने के लिए और एक पुल पर शहर के अंदर आने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। शहर में तमसा नदी पर कुल पांच पुल हैं। इसमें दो पुल हथिया और बाग लखरांव में हैं। तीन पुलों का प्रयोग शहर में मुख्य रूप से प्रवेश के लिए किया जाता है। इसमें एक सिधारी, एक नरौली और एक शाही पुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
फोरलेन के लिए खरीदी जा सकती है जमीन
आजमगढ़। नरौली से भंवरनाथ बाईपास का काफी हिस्सा बंधे का भी है। अभी ये 12 मीटर चौड़ा दो लेन का मार्ग है। इसे फोरलेन करने पर इसकी चौड़ाई 24 मीटर तक होगी। इसके लिए किसानों की जमीन खरीदी भी जा सकती है। इसके लिए अलग से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
0000000000000000000
जाम की समस्या को होगा समाधान
आजमगढ़। वाराणसी-लुंबिनी एनएच-233 के निर्माण के बाद वाराणसी से फैजाबाद, गोरखपुर या लखनऊ जाने वाले वाहन तो बाहर-बाहर ही निकल जाएंगे। नरौली-भंवरनाथ मार्ग के फोरलेन होने के बाद शहर में एंट्री करते समय जाम की समस्या सामने नहीं आएगी। आवागमन तो सुगम होगा ही, साथ ही छोटे-बड़े व्यापार को भी लाभ मिलेगा।

00000000000000000000
नरौली-भंवरनाथ मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ये अंतिम दौर में हैं। जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। इस मार्ग पर सेतु निगम की ओर से पुल का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विजय सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed