फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traffic signals will be installed at busy intersections of the city

Azamgarh News: शहर के व्यस्तम चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

Thu, 01 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals will be installed at busy intersections of the city
जनपद के विकास के लिए आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जहां शहर के व्यस्तम चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने के कार्य में तेजी लाने को कहा गया तो वहीं कई सड़कों के किनारे बैरीकेडिंग लगाने का निर्णय भी लिया गया। बुधवार को मंडलायुक्त मनीष चौहान की अध्यक्षता में एडीए बोर्ड की बैठक में सदस्यों की मंजूरी से 790.50 लाख रुपये आमदनी और 1010.70 लाख रुपये के खर्च का प्रस्ताव पास हुआ। मंडलायुक्त ने कहा कि विकास प्राधिकरण के तहत कुछ सड़कें आवश्यकतानुसार ऊंची बनी हैं। तत्काल इन सड़कों का मुआयना कर दुर्घटना से बचाव के लिए बैरिकेडिंग कराई जाए। सचिव को निर्देश दिया कि दोनों महायोजनाओं में जो सड़कें सामान्य रूप से सम्मिलित हैं उस पर कार्य कराना शुरू कराएं। प्राधिकरण से निर्गत होने वाली नोटिस के लिए कोई इलेक्ट्रानिक सिस्टम अथवा मास्टर रजिस्टर बनाया जाय ताकि नोटिस का अन्तिम रूप से कोई निष्कर्ष निकल सके। अवस्थापना समिति की पूर्व बैठकों में लिए निर्णय के क्रम में शहर के व्यस्ततम चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाये जाने में तेजी लाई जाये। बेलइसा रेल ओवर ब्रिज के बाद से कमिश्नर कैंप आफिस तक माइल्ड स्टील ग्रिल एक मीटर रखने का निर्देश दिया। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय भवनों में आपरेशन कायाकल्प के तहत जो कार्य अवशेष रह गये हैं उसे शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर इन विद्यालयों को देखें। इस मौके पर एडीए सचिव बैजनाथ, सीओ सिटी गौरव शर्मा, अपर निदेशक कोषागार विजय कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed