फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traders filled shout, is not greater than the national interest business

व्यापारियों ने भरी हुंकार, देशहित से बड़ा नहीं है व्यापार

Mon, 03 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Mon, 03 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 Traders filled shout, is not greater than the national interest business
चाइनीज बाजार
पीओके में आतंकवादी शिविर पर भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई के बाद चीन ने भारत को पानी देना बंद कर पाकिस्तान के समर्थन में उतरने की बात जाहिर की है। इसको देखते हुए जिले के युवाओं ने जिले में चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


जिले में चाइनीज वस्तुओं की बिक्री पर नजर डालें तो महीने में सिर्फ 20 लाख रुपये के खिलौने बिकते हैं। चाइनीज झालरों, चाकू, टार्च, बैट्री को जोड़ दें तो चीन का जिले में करोड़ों का कारोबार हो जाएगा। युवाओं का कहना है कि चीन की हरकत आज हर किसी को सोचने पर विवश कर रही है। अगर आज भारत जैसे विशाल देश में लोग चाइनीज सामानों के बहिष्कार करने का निर्णय ले लें तो चीन को अपनी अर्थव्यवस्था संभालनी मुश्किल होगी।
विज्ञापन


जनपद में बड़े पैमाने पर चाइनीज खिलौनों और सामानों का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने कहा कि पहले देश है उसके बाद व्यापार। हम तो चाइनीज सामानों के कारोबार का बहिष्कार करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा रजनीश कुमार राय ने कहा कि चाइनीज सामानों का देश में बहुत बड़ा कारोबार है। इस कारोबार से चीन को आर्थिक फायदा पहुंचता है। लेकिन आज चीन ने ब्रहमपुत्र के पानी को बांधकर खुले तौर पर पाकिस्तान का साथ दिया है। ऐसी दशा में हम देशवासियों का भी फर्ज बनता है कि हम चीनी सामानों का बहिष्कार करें। ताकि चीन को आर्थिक क्षति उठाना पड़े। कहा कि हम दीवाली पर चाइनीज झालरों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। 

मोहम्मद अफजल ने कहा कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद पर लगाम लगाने का प्रयास किया। ऐसे में चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को बांधकर पाकिस्तान का समर्थन किया है। इसलिए चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर हमें भी चीन को सबक सिखाना चाहिए। 

व्यवसायी एसके सत्येन ने कहा कि चाइना एक तरफ हमारे देश में व्यापार कर अरबों रुपये की आमदनी करता है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वहीं, दूसरी तरफ हमारे अपने संसाधनों का इस्तेमाल पाकिस्तान की मदद करता है। ऐसे में हम सभी का यह फर्ज है कि हम जिले में चाइनीज सामानों का पूर्ण रूप बहिष्कार करें ताकि चीन का इसका सबक मिल सके। वह समझे कि भारत विरोधी गतिविधियों से उसका भला नहीं होगा।


राजीव कुमार ने कहा कि एक तो चीन हमारे देश में व्यापार कर आर्थिक स्थिति मजबूत करता है। दूसरी तरफ हमें की बंदर घुड़की देता है। सरकार को चाहिए वह चाइनीज सामानों पर प्रतिबंध लगाए और जनता भी चाइनीज सामानों का बहिष्कार करे ताकि चीन को एक सबक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed