फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traders demonstrated against the raid

Azamgarh News: छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated against the raid
जीएसटी टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगा बिलरियागंज में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीएसटी छापेमारी को लेकर मंगलवार को भी कई बाजारों में दुकानें बंद रही। बिलरियांगज में व्यापारियों ने छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़, अंजान शहीद सहित कई बाजार में मंगलवार को भी अधिकांश दुकानें बंद रही। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश जायसवाल ने कहा कि जीएसटी छापेमारी का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न बंद होना चाहिए। हम लगातार टैक्स दे रहे हैं। इसके बाद भी गलत तरीके से कार्रवाई की जा रही है। बिलरियागंज बाजार में मंगलवार को जीएसटी अधिकारियों के छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने जूलूस निकाला। बाजार की सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद रही। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि कभी पॉलिथीन चेकिंग, कभी जीएसटी तो कभी सैंपलिंग के नाम पर सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को आए दिन तंग किया जा रहा है। जिससे हर दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। व्यापार से जुड़ा हर कोई परेशान है। शासन से मांग की गई कि व्यापारियों के हित में भी फैसले लिए जाएं जिससे हर कोई खुशहाल रहे। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्त, विनय मद्धेशिया, अंबिका प्रजापति, रामअवध गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, गोरख प्रसाद मोदनवाल, सर्वेश यादव, आदित्य नारायण वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed