फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Top ten criminal injured in police encounter, arrested

Azamgarh News: टॉप टेन अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Top ten criminal injured in police encounter, arrested
शहर कोतवाली के टॉप टेन अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस, बाइक व सात सौ रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस शनिवार की भोर में क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। हाफिजपुर चौराहे पर सूचना मिली कि भकोले किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए करतालपुर चौराहे की तरफ से आने वाला है। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। कुछ ही देर में करतालपुर से बाग लखराव पुल की तरफ बाइक सवार आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह गति बढ़ा कर भागने लगा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने उसे घेर लिया। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान सुजीत सिंह उर्फ भकोले निवासी उकरौड़ा थाना शहर कोतवाली के रूप में की गई। एएसपी सिटी ने बताया कि भकोले पर चार दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। वह शहर कोतवाली का टॉप टेन अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed