{"_id":"684dc6a8ba8d4a44c708c3d7","slug":"took-a-pledge-to-create-an-organization-and-strengthen-the-save-constitution-campaign-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-132959-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संगठन सृजन, संविधान बचाओ अभियान को सशक्त बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संगठन सृजन, संविधान बचाओ अभियान को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
देवगांव। संगठन सृजन संविधान बचाओ अभियान को सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की बैठक शनिवार को एक मैरिज हॉल में संपन्न हुई। जिसमें लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष अहेमर वकार के नेतृत्व में संगठन सृजन संविधान बचाओ अभियान को सशक्त बनाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। संचालन राकेश गुप्ता में किया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस आजमगढ़ जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने कहा कि इस देश में यदि कांग्रेस नहीं होती तो अब तक संविधान में बदलाव कर गरीबों, आदिवासियों और दलितों का हक और अधिकार छीन लिया जाता।
ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए सभी लोगों को कांग्रेस का साथ देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, यूपी में चार दशक से सत्ता में न होने के बाद भी कार्यकर्ताओं का जुनून सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में लोग बिजली कटौती से लेकर बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। सरकार सिर्फ गरीबों की कमर तोड़ रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस जन एकजुट होकर गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें, ताकि पार्टी मजबूती से आने वाले चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर सके।
इस असवर पर राकेश गुप्ता, प्रीतम, रामानंद सागर, राफे सोहराब, विराट पांडे, फौजदार यादव, अब्दुल कलाम, सतीश कुमार, बिंदु राम, सभाजीत कुमार, परवेज आलम, आदि मौजूद रहे।