फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tomorrow will be the chief administra- tion preparations

कल आएंगे मुख्यमंत्री तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 13 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 13 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
 Tomorrow will be the chief administra- tion preparations
मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 अक्टूबर को मंगरावा में इमरान अहमद के पुत्र की शादी समारोह में शरीक होंगे। मुख्यमंत्री के इस निजी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि 15 अक्टूबर को दोपहर बाद 02.05 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगरावा पहुंचेंगे।

विवाह के बाद आयोजित दावते वलीमा में भाग लेंगे। इसके बाद, 02.35 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। गुरुवार को मंगरावां गांव पहुंचे जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अमिनेष कुमार को निर्देशित किया कि रोड के किनारे इंटरलाकिंग कराकर सड़क का चौड़ीकरण कराएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि गांव में सफाई कर्मियों को लगाकर पर्याप्त मात्रा में साफ-सफाई कराएं। डीएफओ को पेड़ों की लटकी डालियों की छंटाई कराने और अधिशासी अभियंता विद्युत को बिजली की आपूर्ति निर्बाध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर उतरने के लिए हेलीपैड की व्यवस्था काशी मुलउलूम स्कूल परिसर में की जा रही है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि दो मेडिकल कैंप लगाएं। एक मेडिकल कैंप हेलीपैड और दूसरा मेडिकल कैंप कार्यक्रम स्थल पर होना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक से कहा कि 15 अक्टूबर को स्कूल बंद रखें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंतल किशोर, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, आईएएस प्रोबेशन अरविंद कुमार, सीएमओ डाॅ. एसके तिवारी, पुलिस अधीक्षक यातायात हफीर्जुरहमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed