Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tomorrow there will be another blackout, sirens will sound, electricity will be shut off.

Azamgarh News: कल फिर होगा ब्लैक आउट, बजेगा सायरन, बंद होगी बिजली

Sat, 21 Nov 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow there will be another blackout, sirens will sound, electricity will be shut off.
हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 22 नवंबर को पुलिस लाइन में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपकर आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि शाम छह बजे सायरन बजते ही बिजली आपूर्ति बाधित होगी। इस दौरान बचाव, राहत, चिकित्सा और अग्निशमन कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। पुलिस यातायात और रूट डायवर्जन संभालेगी। स्वास्थ्य विभाग दो मोबाइल मेडिकल यूनिट, 108 एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने का प्रदर्शन करेगा। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और आपदा मित्र की टीमें भी शामिल होंगी। प्रशासन ने नागरिकों से शाम पांच से 5:30 बजे तक घरों की लाइट और इन्वर्टर बंद रखने की अपील की है। सायरन बजने पर घबराएं नहीं और सुरक्षित स्थान पर शरण लें। अफवाहों से बचें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। खिड़कियों और शीशों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा टलने की आधिकारिक सूचना के बाद ही बाहर निकलें। परिवार के लिए तीन दिन का पानी, सूखा भोजन, प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। हवाई हमले की चेतावनी पर दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजेगा, जबकि खतरा टलने पर दो मिनट तक एक समान आवाज सुनाई देगी।

आपात स्थिति में 9454417172, 05462-297551, 05462-297558, 05462-297559 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। मॉक ड्रिल से पहले पुलिस लाइन के आसपास पूर्वाभ्यास भी किया गया। बैठक में सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, एसीएमओ डॉ. आलेन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed