फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tomb of Brahmalin Matadhishwar Shivahars Bharti

ब्रह्मलीन मठाधीश्वर शिवहर्ष भारती को दी समाधि

Sat, 25 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tomb of Brahmalin Matadhishwar Shivahars Bharti
सगड़ी के रजादेपुर मठ के मठाधीश्वर शिव हर्ष भारती के समाधि पर मिट्टी देते लोग । - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। क्षेत्र के रजादेपुर मठ के मठाधी शिवहर्ष भारती शुक्रवार को ब्रह्मलीन हो गए। शनिवार को रजादेपुर मठ परिसर में उन्हें रीति रिवाज के अनुसार समाधि दी गई। भारी संख्या में लोग समाधि पर मिट्टी देने पहुंचे। इस दौरान घंटे-घड़ियाल व जय श्रीराम के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रजादेपुर मठ रहा है। यह मठ सीएम योगी और गोरखनाथ मठ के सीधे संपर्क में रहा है। मठाधीश्वर के निधन की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के लिए हिदायत दी। सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर, कोतवाल जीयनपुर गजानंद चौबे आदि ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। इस अवसर पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, खंड कार्यवाहक आरएसएस ने कहा कि स्व. शिवहर्ष भारती धर्म ध्वज रक्षक के साथ ही संघ से भी जुड़े हुए थे। अपने दायित्वों का उन्होंने जीवन भर पालन किया।
विज्ञापन

जनमत द्वारा कोठिया मठ के महंत शिव शंकर भारती को कार्यकारी महंत बनाया गया जो सभी कार्य तत्काल प्रभाव से देखेगें। सगड़ी के भाजपा नेता खड्गबहादुर सिंह ने कहा कि शिव हर्ष भारती बाल्यकाल से ही धर्म के प्रति जागरूक रहें। आनंद प्रकाश तिवारी, अखिलेश सिंह, दिवाकर सिंह, हरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, अजय श्रीवास्तव, महंत भरत दास व कंत किशोर दूबे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्ष पीठ से मठाधीश का होगा चयन
रजादेपुर मठ की मठाधीशी को लेकर अभी से चर्चाएं चल रही है। अगला मठाधीश कौन बनेगा इसे लेकर खींचतान भी शुरू हो गई है। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने बताया मैं और सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर मौके पर पहुंचे थे। लोगों को समझाया गया और उनसे कहा गया कि अभी कोरोना चल रहा है। सभी कागजात को देखा जाएगा। गोरक्ष पीठ से जिसका चयन होगा उसी को मठ का मठाधीश बनाया जाएगा।

सगड़ी के रजादेपुर मठ पर मठाधीश्वर शिव हर्ष भारती के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।

सगड़ी के रजादेपुर मठ पर मठाधीश्वर शिव हर्ष भारती के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed