{"_id":"58937e314f1c1b9c35e80c23","slug":"today-is-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा मतदान
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव के लिए मतदान 3 फरवरी को होगा। गुरुवार को नए कलेक्ट्रेट भवन से पोलिंग पार्टियों को स्टेशनरी के साथ बूथों के लिए रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार की सुबह आठ बजे से जनपद के 53 मतदान बूथों पर वोटिंग शुरू होगी।बताते चलें कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव में जनपद के 27963 मतदाता भाग लेंगे।
जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19020 है और महिला मतदाताओं की संख्या 8943 है। मतदान के लिए जिले में कुल 53 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 53 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। हर पोलिंग पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन कार्मिकों की भी तैनाती की गई है। इस 212 मतदान कार्मिक मतदान को संपन्न कराएंगे। इसके अलावा 20 मतदान कार्मिकों केे रिजर्व में भी रखा गया है। इस निर्वाचन में कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी ट्रैफिक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से दो एएसपी, छह सीओ, 22 थानाध्यक्ष, 57 एसआई, 10 हेड कांस्टेबल, 29000 महिला आरक्षी, 388 आरक्षी, छह क्यूआरटी दस्ता, 106 होमगार्ड और 106 चौकीदारों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट और बाइस मोबाइल दस्ता क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान की निगरानी करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी मोर्चा संभालेंगे। मतदान के लिए गुरुवार को नए कलेक्ट्रेट भवन से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतपेटियों केे जिला मुख्यालय पर लाकर उन्हें सील कर गोरखपुर भेज दिया जाएगा। जहां पर मतगणना होगी।