फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tobacco consumption invites TB and cancer

Azamgarh News: टीबी व कैंसर को आमंत्रित करता है तंबाकू का सेवन

Thu, 01 Jun 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tobacco consumption invites TB and cancer
तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे टीबी व कैंसर जैसी बीमारियां होती है। 40 तरह के कैंसर व 25 तरह की अन्य बीमारियों से लोग इसके सेवन से चपेट में आ रहे है। ऐसे में इसके सेवन से जितना बचा जाए वहीं बेहतर होगा। उक्त बाते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। सीएमओ ने कहा कि तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट के सेवन जहां गंभीर बीमारियां हो रही है तो वहीं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है। जिससे बीमार होने पर जान तक चली जाती है। इस साल इस दिवस की थीम ‘हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं’ है। उपस्थित लोगों ने धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की प्रतिज्ञा भी की। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजीज ने कहा कि यह दिन इस लिए मनाया जाता है कि लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान को बता कर इसके लत से दूर किया जा सके। गोष्ठी के पूर्व एएनएम सेंटर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे सीएमओ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान डॉ. परवेज अख्तर, डॉ. उमाशरन, डॉ. एके चौधरी, प्रधानाचार्या प्रियंका यादव, दिलीप मौर्या, चंद्रप्रकाश सिंह, जीके चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed