फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   To treat colleagues encompass

साथियों के इलाज के लिए धरना

Mon, 02 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
To treat colleagues encompass
हादसे में घायल 11 छात्रों के बेहतर उपचार और मुआवजा देने के लिए अन्य छात्रों ने छात्र संगठन की अध्यक्ष शीला यादव के नेतृत्व में सोमवार को शिब्ली महाविद्यालय परिसर में धरना दिया। इसके बाद प्राचार्य के माध्यम से जिला प्रशासन  को मांग पत्र सौंपा। छात्रों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो होली बाद ये धरना अनशन में तब्दील हो जाएगा। 
विज्ञापन


 बता दें 25 फरवरी को घर से विद्यालय आने के दौरान कंधरापुर थाने के चेवता मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने आटो में टक्कर मार दिया। हादसे में आटो में सवार चालक सहित 11 छात्र- छात्राएं घायल हो गई। सूचना पर जिला प्रशासन घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इसी बीच सोमवार को शिब्ली कालेज छात्र संघ की अध्यक्ष शीला यादव के प्रतिनिधि हरिकेश यादव का कहना है कि घायल छात्रों के उपचार में अस्पताल की तरफ से लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिकेश की मांग है, कि घायल हुए छात्रों को मुआवजा दिया जाए, आदि मांगों का ज्ञापन प्राचार्य के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजा। हरिकेश ने बताया कि सोमवार को दिया गया धरना सांकेतिक था। यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो होली बाद जब महाविद्यालय खुलेगा तो छात्र अनशन शुरू करेंगे। धरने में विनीत सिंह, लालजीत यादव, उत्सव सिंह, गोपाल यादव, अभिषेक यादव, नवनीत, बृजेश, संदीप, अमर नाथ, भोनू, शशिकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed