फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tmuli will round Hvldarelwai DEVELOPMENT .

तमौली का होगा चतुर्दिक विकासः हवलदार

Fri, 03 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 03 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tmuli will round Hvldarelwai DEVELOPMENT .
कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा द्वारा गुरुवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गोद लिए गांव तमौली में प्री-खरीफ किसान मेला आयोजन किया गया। मेले में उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष ने गांव को हर सुविधाएं देने की बात कही। वहीं जिलाधिकारी ने गांव वासियों से अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में जिस व्यक्ति को पेंशन नहीं मिल रही है और वह पात्र है तो तीन जुलाई को विधवा, विकलांग, वृद्धा, समाजवादी पेंशन, मजदूरों  के पंजीकरण, खाता खोलने के लिए बैंक के अधिकारी, वरासत के लिए राजस्व के अधिकारी, हैंडपंप की मरम्मत के लिए जल निगम के अधिकारी, विद्युत कनेक्शन के लिए गांव में  कैंप लगाया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने बच्चों को आदर्श और संस्कारित बनाएं, क्योंकि बच्चे ही कल के भविष्य हैं। जब बच्चा शिक्षित होगा तो आगे बढ़ेगा, जिससे गांव, समाज और परिवार की तरक्की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि यह गांव नेता जी द्वारा गोद लिया गया है।
इस गांव का बहुत बड़ा महत्व है। इस गांव के लोग हमारे लिए पूजनीय है। उन्होंने सरकार द्वारा मुहैया कराई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बताया। कहा कि सरकार द्वारा पढ़ाई, दवाई, सिंचाई मुफ्त में दी जा रही है। 108 और 102 नंबर की एंबुलेंस सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही है।

बोले, नेता जी के जनपद आगमन पर 2000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ था, अब उस पर  कार्य शुरू हो गया है। जनपद का विकास हो रहा है। कहा कि गांव के सभी घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा और प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाई जाएगी। विधायक आलमबदी आजमी ने बकरी पालन पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डा. शशिकांत यादव, डा. आरके सिंह ने फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य, पशुधन एवं पशु चिकित्सा तथा दलहन की खेती पर विस्तार से प्रकाश डाला।


सम्मेलन को विधान सभा सदर के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदपुर विजय यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक एसके पांडेय, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed