फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tiranga Yatra taken out in the district, call to hoist the tricolor on homes

Azamgarh News: जिले में निकाली तिरंगा यात्रा, घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान

Thu, 14 Aug 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in the district, call to hoist the tricolor on homes
फूलपुर ब्लॉक से निकली तिरंगा यात्रा। संवाद - फोटो : फूलपुर ब्लॉक से निकली तिरंगा यात्रा। संवाद
आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में में बड़ी संख्या में बच्चे, पुलिस, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल थे। सभी तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारें लगाते चल रहे थे। इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य के निर्देश पर महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स के कैडेट्स के साथ छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ स्काउट बैंड की धुन रैली के परिपथ को देशभक्ति से सरोबार कर रही थी। तिरंगा यात्रा में प्रो. गीता सिंह, ले. डॉ. पंकज सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अवनीश राय, डॉ. कृष्णानंद पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन

मेंहनगरः जाफरपुर बाजार में रानीपुर रजमो मंडल अध्यक्ष जयश्री चौहान और मुख्य अतिथि एससी/एचटी आयोग के सदस्य तीजा राम, प्रशांत सिंह, मंजू सरोज क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर की देखरेख में निकाली गई। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह, राजेश सिंह, आलोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकमाः ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा खंड विकास अधिकारी शशिकांत पांडे के नेतृत्व में निकाली गई। पल्हनीः राजकीय इंटर कॉलेज जामुडी से प्रधानाचार्य अंगद मौर्या के नेतृत्व में रैली निकली। जिसमें सहायक अध्यापक ज्ञान प्रकाश राय, शिक्षक सुनीता यादव, उदिता सिंह, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
फूलपुरः ब्लाॅक मुख्यालय से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और ब्लाक कर्मचारियों की ओर से निकाली गई को संयुक्त शिक्षा आयुक्त रविशंकर और एबीएसए राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली में बीडीओ इशरत, गौरव यादव, राज कुमार आदि मौजूद रहे। बरदहः खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा रवि प्रकाश की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर तिवारी, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
जहानागंजः नगर पंचायत जहानागंज में चेयरमैन सरफराज अहमद और अधिशासी अधिकारी विनय चौबे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में रमेश श्रीवास्तव, मेहंदी, सुमंत, प्रशांत सिंह मंटू सिंह, सुधीर, वसीम, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

बरदहः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में प्रभारी चिकित्सक डॉ. एआर सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सरायमीरः सरायमीर मंडल में भाजपा की तरफ एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में चंडेश्वर राय, मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, महामंत्री शैलेश प्रजापति, मंडल प्रभारी नीरज सिंह, सुजीत बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed