फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thrown out of the house after beating and then given triple talaq

Azamgarh News: पीट कर घर से निकाला फिर दिया तीन तलाक

Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of the house after beating and then given triple talaq
एक महिला ने पति पर पीट कर घर से निकालने, फोन पर तीन तलाक देने और कश्मीरी युवती से दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी सुफियान अहमद ने अपनी पुत्री शाहीना बानो की शादी अशहद खान निवासी खुंदनपुर, थाना मेहनगर के साथ की थी। शादी के बाद शाहीना पति के साथ दिल्ली में रहती थी। शाहिना के अनुसार, उसे चार बच्चे हुए। बड़ी बेटी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति का चाल-चलन बदला-बदला लगने लगा। कारोबार के नाम पर 50 लाख रुपये व एक चारपहिया गाड़ी मायके से लाने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर पिटाई की जाने लगी। इस बीच पति ने एक कश्मीरी युवती से दूसरा निकाह कर लिया। जब इसका विरोध किया तो पिटाई कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। घर वालों को जानकारी हुई तो वे दिल्ली गए और उसे व बच्चों को लेकर छह जून को गांव आए। आठ जून को एक नंबर से पति ने फोन किया और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed