{"_id":"6958fb57c81d94a5a501b7a6","slug":"three-year-old-girl-died-in-truck-accident-her-parents-injured-in-azamgarh-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन साल की मासूम की मौत, दो घंटे बाद पिता की मौत; मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन साल की मासूम की मौत, दो घंटे बाद पिता की मौत; मां घायल
Sat, 03 Jan 2026 04:50 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Jan 2026 04:50 PM IST
सार
Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता की दो घंटे बाद मौत हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अहिआई गांव निवासी प्रमोद चौहान (32) शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी शानवी के साथ बाइक से आजमगढ़ शहर दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वे कोटिला बाजार के आवक मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही तीन वर्षीय शानवी की मौत हो गई। घटना के दो घंटे बाद पिता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: परीक्षा का दबाव बढ़ा रहा किशोरों में तनाव, रोजाना 60 से ज्यादा छात्र ले रहे मानसिक स्वास्थ्य का परामर्श
विज्ञापन
वहीं प्रमोद की पत्नी घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन