फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three women officers know the reality of women's plans

तीन महिला अधिकारियों ने जानी महिला योजनाओं की हकीकत

Fri, 18 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three women officers know the reality of women's plans
आजमगढ़। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय महिला अधिकारियों का दल जनपद पहुंचा। इस दौरान दल ने तीन गांवों के साथ ही जिला महिला अस्पताल, महिला थाना और कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पल्हनी का दौरा किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता को मिल पा रहा है या नहीं, इसके सत्यता की जांच करने के लिए सभी जनपदों में नोडल ऑफिसर नियुक्त किए हैं। इस क्रम में आजमगढ़ जनपद में तीन महिला अधिकारियों को नामित किया है। जिसमें फतेहपुर की आईपीएस पूजा यादव, प्रयागराज की पीपीएस ममता रानी और अध्योध्या की पीसीएस अधिकारी ज्योति सिंह शामिल है। अधिकारियों की टीम ने गांवों में बनकट, कस्बा सराय और करतालपुर का दौरा किया। वहं उन्होंने जिला महिला अस्पताल, नगर कोतवाली स्थित महिला थाना और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पल्हनी का दौरा किया। जिसमें लोगों से सरकार द्वारा महिलाओं के संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए नोडल ऑफिसर पूजा यादव ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही लाभ आम जनता को मिल रहा है कि नहीं इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोडल अफसरों की नियुक्ति की है। महिलाओं और लड़कियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी सत्यता की जांच की जाएगी। कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत 25 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने जा रहे हैं। जनपद ने क्या तैयारियां की हैं और कहां पर कमियां रह गई हैं इसकी जांच की जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed