फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three women arrested for stealing chains while wearing burqas

Azamgarh News: बुर्का पहनकर चेन चोरी करने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three women arrested for stealing chains while wearing burqas
सरायमीर कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में तीनों महिलाएं। संवाद
सरायमीर। पुलिस ने चेन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए गैंग की तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2030 रुपये भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि 18 फरवरी को निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुटहना गांव निवासी जकिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 17 फरवरी को सरायमीर बाजार से लौटते समय ई-रिक्शा में सवार पांच महिलाओं ने उनके गले की चेन चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना सरायमीर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान बुधवार को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने पवईलाडपुर रोड पर घेराबंदी कर तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अमदही थाना जहानागंज निवासी सीमा और पिंकी उर्फ चिरई व गदेरी पट्टी चुनावा जीयनपुर निवासी बानी देवी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 2030 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे बुर्का पहनकर अपनी पहचान छिपाती थीं और ऑटो या ई-रिक्शा में बैठीं अकेली महिलाओं को देखकर निशाना बनाती थीं। वे महिलाओं को बातचीत में उलझाकर मौका पाकर उनके गहने व नकदी चोरी कर भीड़भाड़ वाले स्थान पर उतरकर फरार हो जाती थीं। चोरी के सामान को बेचकर आपस में पैसा बांट लेती थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed