फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three water tanks will be built at a cost of Rs 16.43 crore in Budhanpur

Azamgarh News: नपं बूढ़नपुर में 16.43 करोड़ से बनेगी तीन पानी की टंकी

Fri, 10 Oct 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three water tanks will be built at a cost of Rs 16.43 crore in Budhanpur
आजमगढ़। नगर पंचायत बूढ़नपुर के सभी वार्डों में 16.43 करोड़ से नल से जल पहुंचेगा। शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अनुबंध होने के बाद अगले माह से काम शुरू होगा। कस्बा में 76 किमी पाइप लाइन बिछाकर 3495 हाउस कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पूर्व ही बूढ़नपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिला। नई नगर पंचायत होने के कारण यहां अभी अन्य निकायों की भांति जन सुविधाओं का अभाव है। नाली, सड़क, प्रकाश, पेयजल आदि परियोजनाओं का काम कराया जाना है। इस नगर पंचायत में सेरवा, रायपुर, बूढ़नपुर, रानीपुर, कोयलसा, भीलमपुर छपरा, ईश्वरपुर गांवों को शामिल कर 11 वार्ड बनाए गए हैं। नगर पंचायत बनने के बाद अब शासन प्रशासन की तरफ से यहां के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं दी जानी है। इसमें से एक नल से जल भी है।
विज्ञापन

अमृत 2 योजना के तहत जल निगम नगरीय ने नगर पंचायत बूढ़नपुर में तीन ओवरहेड टैंक के निर्माण, सात नलकूपों की स्थापना कराने और 76 किमी पाइप लाइन बिछाकर 3495 हाउस कनेक्शन देने के लिए 14.43 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसकी मंजूरी मिल गई है और शासन स्तर से टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। गोरखपुर की एक फर्म को कार्य कराने की जिम्मेदारी मिली है। अनुबंध का काम पूरा होने के बाद अगले माह से पेयजल परियोजना पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बूढ़नपुर के पेयजल परियोजना का शासन स्तर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 16.43 करोड़ से हर घर को नल से जल पहुंचेगा। अनुबंध के बाद अगले माह से कार्य शुरू होगा। - जियाउल हक, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed