फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three village secretaries suspended for financial irregularities, instructions to start work on 20 out of 27 projects soon

Azamgarh News: वित्तीय अनियमितता पर तीन ग्राम सचिव निलंबित, 27 परियोजनाओं में से 20 पर कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश

Fri, 18 Jul 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three village secretaries suspended for financial irregularities, instructions to start work on 20 out of 27 projects soon
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ग्रेडिंग ए प्लस, ए, बी, सी, डी व ई के आधार पर प्रगति का मूल्यांकन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में मार्जिन मनी का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ओडीओपी योजना के तहत बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि ओडीओपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभों का तुलनात्मक विवरण पंपलेट के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाए। बैठक में ग्राम सचिवों की वित्तीय अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई। लालगंज के ग्राम सचिव अवधेश कुमार सिंह द्वारा शून्य व्यय, फूलपुर के शैलेंद्र द्वारा चार लाख की जगह 24 लाख और पवई के संजय कुमार द्वारा 1.10 लाख की जगह 11 लाख की राशि रिसीव करने पर तीनों सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने जिले में 50 करोड़ से अधिक की चार बड़ी परियोजनाओं पर कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। वहीं 27 ऐसी परियोजनाएं पाई गईं जिन पर अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिनमें 20 परियोजनाओं पर शीघ्र कार्य शुरू करने को कहा गया और 7 परियोजनाओं में आई समस्याओं को चिन्हित किया गया है। इसके अतिरिक्त 17 परियोजनाएं ऐसी हैं, जो पूर्ण हो चुकी हैं लेकिन विभागों को हैंडओवर नहीं की गईं। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को 15 दिनों के भीतर छोटी-मोटी कमियों को दूर कर कार्य पूर्ण परियोजनाएं संबंधित विभागों को सौंपने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने हर घर नल योजना की प्रगति तेज करने और रैंकिंग सुधारने को कहा गया। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया गया। उन्होंने कार्यालय उपस्थिति और फील्ड विजिट मूवमेंट को रजिस्टर में अंकित करना अनिवार्य किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी अपने विभाग की रैंकिंग सुधारने में रुचि नहीं दिखाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह सहित मनरेगा, पीडब्ल्यूडी, एलडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed