फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three teams formed for arrest in robbery case of woman

Azamgarh News: महिला से लूट मामले में गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित

Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed for arrest in robbery case of woman
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के पल्हना पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने बेटे के साथ घर जा रही एक महिला से करीब 30 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामले में लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं इस कार्रवाई से व्यापारियों में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि देवगांव कोतवाली के रणमो बम्मोपुर निवासी महिला लालती देवी पत्नी नगीना अपने पुत्र मुकेश के साथ बुधवार को साइकिल से 2800 रुपये लेकर लालगंज बाजार में गेहूं खरीदने गई थी। गेहूं नहीं मिलने पर वह बैंक पहुंचीं। जहां उन्होंने बैंक से तीस हजार रुपये निकालकर झोले में रखा। रुपये रखने के बाद वह अपने पुत्र मुकेश कुमार के साथ घर जा रही थी। जहां मसीरपुर-पल्हना मार्ग पर खनियरा गांव के समीप बाइक पर सवार दो युवक आए। जहां साइकिल को जबरदस्ती रोकवाकर एक ने झोला छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed