{"_id":"5a7de5f44f1c1bf17b8b666b","slug":"three-students-resticate-in-english-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी विषय में पकड़े गए छह मुन्ना भाई, तीन रिस्टिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी विषय में पकड़े गए छह मुन्ना भाई, तीन रिस्टिकेट
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कक्ष में चेक करते केंद्राध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षाओं में शुक्रवार को दोनो पालियों में कठिन विषयों की परीक्षा थी। सुबह की पाली में जहां छह मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए वहीं दो परीक्षार्थियों को नकल करने के आरोप में रिस्टिकेट भी किया गया।
वहीं दो परीक्षा केंद्रों को सामुहिक नकल के आरोप में डिबार करने की भी संस्तुति की गई। शाम की पाली का आकड़ा देर शाम तक दे पाने में शिक्षा विभाग असफल रहा।
बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटरमीडिएट संगीत गायन व वादन की परीक्षा थी। इस दौरान सुखदेव स्मारक इंटर कालेज रानी की सराय पर दो मुन्ना भाई पकड़े गए। दोनों दूसरे के स्थान पर बोर्ड की परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ रानी की सराय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही उन्हें पुलिस की हिरासत में दे दिया गया। वहीं किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर लालगंज पर भी एक मुन्ना भाई पकड़ा गया।
जिसे पुलिस के हवाले करने के साथ ही मुकदमा भी देवगांव कोतवाली में दर्ज कराया गया। लाटघाट क्षेत्र के मोतीलाल स्माकर इंटर कालेज रामनगर बैजाबारी पर मौसेरे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ा गया और उसके खिलाफ रौनापार थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
इनके अलावा जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में तीन और मुन्ना भाई पकड़े गए। इसके साथ ही नकल करने के आरोप में दो छात्रों को रिस्टिकेट किया गया। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सुबह की पाली में सामुहिक नकल के आरोप में राधाकृष्ण इंटर कालेज खरिहानी और बाबा साधो राम इंटर कालेज कोइनहा को डिबार करने की संस्तुति की गई।
नकल पर लगाम लगाने की कार्रवाई जारी है, जहां से भी नकल की सूचना मिलेगी, उन विद्यालयों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 128533 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 38836 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं संगीत गायन व वादन में पंजीकृत 85 छात्रों में आठ अनुपस्थित रहे। शाम की पाली का आकड़ा देर रात तक विभाग उपलब्ध नहीं करा सका था।