फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two-year-old girl falls into well, dies.

Azamgarh News: कुएं में गिरी दो साल की बालिका, मौत

Sun, 06 Sep 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old girl falls into well, dies.
मृतका अनन्या की फाइल फोटो।
बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में शनिवार को घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय अनन्या की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई। काफी तलाश के बाद बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन

गोठांव गांव निवासी इनरु प्रजापति ने बताया कि उनके पुत्र रामचरन प्रजापति की दो वर्षीय बेटी अनन्या घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह वहां नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास और गांव में उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के कुएं में गिरने की आशंका होने पर इंजन लगाकर उसका पानी निकाला गया। पानी कम होने के बाद कुएं में सीढ़ी लगाकर तलाश की गई। इस दौरान बच्ची मिट्टी में दबी मिली। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इनरु प्रजापति ने बताया कि शव का पीएम नहीं कराया गया। अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में कई खुले कुएं अब भी छोटे बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। कुओं को सुरक्षित करने और जालीदार ढक्कन लगाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद कई स्थानों पर इसका पालन नहीं हो रहा है। यदि घर के सामने स्थित कुएं को सुरक्षित कर उस पर जालीदार ढक्कन लगा होता तो शायद यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन

पानी भरी बाल्टी में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत
तहसील क्षेत्र के गंजोर गांव में रविवार सुबह पानी भरी बाल्टी में डूबने से दो वर्षीय बच्ची अनन्या की मौत हो गई। घटना के समय घर में बच्ची और उसका पांच वर्षीय भाई ही मौजूद थे। परिजनों के लौटने पर बच्ची के नहीं मिलने पर तलाश शुरू हुई, तब वह पानी से भरी बाल्टी में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजोर निवासी पवन यादव रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं। रविवार सुबह उनके ससुर अवधू दूध देने बाजार गए थे, जबकि पत्नी सीमा देवी अपनी सास लक्षमिना के साथ खेत में घास लेने चली गईं। घर में अनन्या और उसका भाई पाथ अकेले थे। इसी दौरान करीब 20 लीटर की पानी भरी बाल्टी में बच्ची गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश की तो बाल्टी में उसका पैर दिखाई दिया। उसे बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना पर प्रभारी अभिराज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed