फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three station in-charges fell, lines sent

तीन थाना प्रभारियों पर गिरी गाज, भेजे गए लाइन

Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three station in-charges fell, lines sent
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने जिले की कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर बुधवार को महकमे में बड़ा बदलाव किया। तीन थाना प्रभारियों को जहां लाइन भेज दिया गया तो वहीं पांच निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया। वहीं एक थाना प्रभारी को अस्वस्थता के चलते अवकाश दे दिया। जिन तीन थाना प्रभारियों पर एसपी की गाज गिरी है। उसमें बरदह थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, अतरौलिया थाना प्रभारी मदन कुमार गुप्ता व कंधरापुर थाना प्रभारी ज्ञान चंद्र शुक्ला शामिल है। इन तीनों को एसपी ने लाइन भेज दिया है। वहीं थानाध्यक्ष महराजगंज ब्रह्मदीन पांडेय को अस्वस्थता के चलते उपार्जित अवकाश दे दिया गया है। इसके अलावा निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम प्रथम को प्रभारी निरीक्षक थाना बरदह, निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रभारी चौकी अजमतगढ़ को प्रभारी निरीक्षक अहरौला, निरीक्षक रुद्रभान पांडेय निरीक्षक अपराध कोतवाली फूलपुर को प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक कमलाकांत वर्मा पीआरओ पुलिस आफिस को थानाध्यक्ष महराजगंज व उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल को थानाध्यक्ष कंधरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर महकमे में अभी और बदलाव किए जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed